नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आज पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली परिचय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। हाल ही में घोषित 65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारियों के साथ यह पहली औपचारिक बैठक थी। इस बैठक को लेकर भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विनय गोयल ने जानकारी दी हैं। विनय गोयल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। यहाँ सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सदा सक्रिय रहते हैं। केवल नाम के लिए किसी को पदाधिकारी नहीं बनाया जाता और न ही किसी को जिम्मेदारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन पूर्व राष्ट्रीय टीम के पदाधिकारियों की घोषणा हुई थी। उसके तुरंत बाद आज सभी पदाधिकारियों की परिचय बैठक हुई है। इसके बाद सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी-अपनी जिम्मेदारी के हिसाब से काम करना प्रारंभ कर देंगे। जिससे समाज को और संगठन को उनकी सक्रियता का लाभ मिलेगा और प्रदेश के लिए भी सकारात्मक परिणाम आएंगे