आयुष मंत्री मदन कौशिक ने आज आयुष सेतु पोर्टेल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य आयुष, योग में वेलनेस में दुनिया का एक अंतर राज्य है। आयुष पोर्टल पर आपको हर तरह की सूचना मिलेगी पोर्टल के माध्यम से हमने अपनी नीतियों के बारे मे बताया है। उनको रिंबर्स कैसे करेंगे। आप अगर योग को अपनाएंगे तो आपको कितनी सब्सिडी मिलेगी । आज हमारे इस पोर्टल के माध्यम से सभी जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। आज इस पोर्टल की विधिवत शुरुआत हुई है । आने वाले समय में हम लोग इसके प्रचार प्रसार के माध्यम से उत्तराखंड राज्य में जितने हमारे अलग से जो योग संस्थान खुलने हैं , उनको बढ़ाना देने का भी काम हम करने जा रहे हैं। साथ ही जो योग संस्थान चल रहे हैं उनको बढ़ाने का भी हम लोग प्रयास करेंगे। आयुष मंत्री ने कहा कि जो संस्थान हमारी नीति के अंतर्गत आएंगे उनको किस प्रकार सुविधा मिलेगी। आयुष मंत्री मदन कौशिक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हुए कहा कि उत्तराखंड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद प्राप्त था की उत्तराखंड राज्य योग, आयुर्वेद में आगे बढ़े। आज उस दिशा में हम आगे बढ़ रहे है।