गैस केवाईसी की तारीख बढ़ाई

पूरे देश में इस समय गैस सिलेंडर को लेकर केवाईसी की जा रही है और जिन लोगों ने अभी तक केवाईसी नहीं कराई है उनको केवाईसी कराने का आग्रह राजधानी देहरादून के डीएसओ के के अग्रवाल ने किया है उन्होंने कहा कि गैस की केवाईसी करने के लिए 31 जुलाई लास्ट रखी गई थी लेकिन अभी तक कुछ लोगों ने गैस की केवाईसी नहीं कराई है तो उनसे आग्रह है कि 23 अगस्त तक वह अपनी केवाईसी कर ले वरना उनको आने वाले समय में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि अब केवाईसी की तारीख 23 अगस्त लास्ट रखी गई है यदि 23 अगस्त तक कोई केवाईसी नहीं करता है तो उसको गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा जिसके लिए कई तरीके से केवाईसी की जा रही है जो गैस डिलीवरी बॉय है वह भी केवाईसी कर सकते हैं ऑनलाइन केवाईसी कर सकते हैं और गैस एजेंसी पर जाकर भी केवाईसी कर सकते हैं