कालाढूंगी में आज राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और आमजन ने उत्साह के साथ सहभागिता की।
रामलीला मैदान से शुरू हुई तिरंगा यात्रा कालाढूंगी मार्केट और विभिन्न गलियों से होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची। यात्रा में भाजपा नेता मनोज पाठक ने भी सहभागिता कर युवाओं और आमजन का उत्साहवर्धन किया।
हाथों में तिरंगा लेकर लोग राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देते नजर आए। इस दौरान तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रप्रेम और सकारात्मक युवा शक्ति के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
कालाढूंगी की सड़कों पर लहराता तिरंगा राष्ट्रप्रेम और एकता की तस्वीर बयां करता नजर आया।