मुख्यमंत्री जी के चंपावत से चुनाव लड़ने पर उन्हें काफी ज्यादा खुशी होगी :गीता धामी 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी सावन उत्सव के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चंपावत पहुंची। जहां उनके द्वारा सावन उत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान श्रीमती गीता धामी ने कहा मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के लिए रात दिन लगे रहते हैं ।उनके द्वारा कई योजनाएं व नियम बनाए गए हैं और वह धरातल पर उतरे हैं। श्रीमती धामी ने कहा मुख्यमंत्री जी के द्वारा यूसीसी, लैंड जिहाद, लव जिहाद, नकल विरोधी कानून , महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मजबूत कानून बनाया है। वहीं उन्होंने कहा अगर मुख्यमंत्री चंपावत से चुनाव लड़ेंगे तो उन्हें काफी ज्यादा खुशी होगी पर फैसला पार्टी हाई कमान पर है। श्रीमती धामी ने चंपावत की जनता को धन्यवाद देते हुए उनका आभार जताया है ।कहा चंपावत की जनता के द्वारा मुख्यमंत्री जी को अपना प्यार व आशीर्वाद दिया है । और उन्हें पूरा विश्वास है आगे भी चंपावत की जनता मुख्यमंत्री जी पर अपना भरोसा बनाए रखते हुए उन्हें अपना प्यार व आशीर्वाद देती रहेगी। श्रीमती धामी ने कहा चंपावत को आदर्श जिला चंपावत बनाने के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए गए हैं तथा कई विकास कार्य प्रगति पर है मुख्यमंत्री जी को चंपावत से विशेष लगाव है। श्रीमती गीता धामी 2027 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत से चुनाव लड़ने का बड़ा संकेत दे गई है।