विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, रानीपुर में आलोक शर्मा ने तेज किया नुक्कड़ सभा अभियान

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, रानीपुर में आलोक शर्मा ने तेज किया नुक्कड़ सभा अभियान

 

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने भी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा लगातार नुक्कड़ सभाएं कर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। अलग-अलग इलाकों में हो रही इन सभाओं के जरिए कांग्रेस जनता से सीधे संवाद कर रही है और स्थानीय मुद्दों को जोर-शोर से उठा रही है।

नुक्कड़ सभाओं में आलोक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझ रही है और जनहित के मुद्दों पर लगातार आवाज बुलंद कर रही है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय विकास को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता का दावा है कि प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में है और 2027 में कांग्रेस को मौका देने का मन बना चुकी है।

वहीं, कांग्रेस नेता अखिलेश मिश्रा ने भी जनता के मुद्दों को लेकर पार्टी की रणनीति और आगामी चुनाव की तैयारियों पर अपनी बात रखी। रानीपुर विधानसभा में बढ़ती कांग्रेस की सक्रियता ने क्षेत्र की सियासत को भी गरमा दिया है।