इधर-उधर कूड़ा डालने पर होगी सख्त कार्रवाई जिलाधिकारी देहरादून ने दिए निर्देश

देहरादून

 

देहरादून के जिलाधिकारी डाॅ. आशीष चौहान ने शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए अब तक का सबसे सख्त रुख अपना लिया है जिलाधिकारी ने साफ लफ्जों में चेतावनी दी है कि अगर अब शहर में कहीं भी कूड़ा इधर-उधर बिखरा हुआ मिला, तो सीधे तौर पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी इस आदेश की सबसे बड़ी गाज लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गिरने वाली है जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सफाई व्यवस्था में ढिलाई बरतने पर नगर निगम के अधिकारी भी नापे जाएंगे अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी गई है, और लापरवाही मिलने पर उनके खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जाएगा प्रशासन का मकसद साफ है—स्मार्ट सिटी देहरादून में गंदगी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सड़कों, वार्डों और सार्वजनिक जगहों पर नियमित सफाई के साथ-साथ कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है जनता से भी अपील की गई है कि वे कूड़ा तय जगहों पर ही डालें, नहीं तो उन पर भी भारी जुर्माना लगाया जा सकता है क्योंकि अब प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में है और लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है।