जिम करते समय अचानक पुलिस कर्मी की हुई मौत, लाईव वीडियो आया सामने।

चम्पावत के बनबसा में तैनात पुलिस कर्मी की जिम करने के दौरान अचानक मौत हो गई जिसकी लाईव सीसीटीवी वीडियो सामने आयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार बनबसा में तैनात एसओजी पुलिस कर्मी गिरीश चंद्र भट्ट की जिम करने के दौरान अचानक मौत हो गई जिसकी लाईव वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल है। दुःखद घटना के बाद से ही पुलिस विभाग समेत पुरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।