मंत्री ऑन योग दिवस

देशभर के साथ ही देवभूमि और योगभूमि उत्तराखंड में भी विश्व योग दिवस को भव्य रूप से मनाया जा रहा है। आज इस योग दिवस के अवसर पर राज्य भर में योग शिविरों का आयोजन किया गया। देहरादून के परेड मैदान में भी एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों के साथ ही उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे, जो योगभूमि उत्तराखंड से योग का संदेश देते हुए नजर आए। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने योग दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री का आभार जताया और कहा कि आज योग की जो संस्कृति पूरे विश्वभर में फैली है उसमें सबसे बड़ा योगदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही है। साथ ही कैबिनेट मंत्री खजान दास ने भी योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए सभी को अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में योग को शामिल करने की अपील की। योग शिविर में पहुंचे बच्चों ने भी योग किया और इसके महत्व को समझा।

बाइट : सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड

बाइट : खजान दास, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड