एंकर–देहरादून में क्षत्रिय करणी सेना उत्तराखंड ने प्रेमनगर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली और सड़क चौड़ीकरण परियोजना से प्रभावित परिवारों को मुआवजा न मिलने के मुद्दे पर सचिवालय कूच किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए दोनों मामलों में तत्काल कार्रवाई की मांग की। करणी सेना का आरोप है कि अपराध नियंत्रण की आड़ में पुलिस आम लोगों, युवाओं और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रही है। संगठन का कहना है कि इस संबंध में पहले भी प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन और साक्ष्य सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित परिवारों को मुआवजा न मिलने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। करणी सेना के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष शुभम सिंह ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा।
बाइट- शुभम सिंह ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष, क्षत्रिय करणी सेना उत्तराखंड।