मुख्यमंत्री ऑन चारधाम यात्रा

एंकर–उत्तराखंड में चारधाम यात्रा लगातार रिकॉर्ड बना रही है और अब तक करीब 40 लाख श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं। यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सरकार का कहना है कि किसी भी बड़े आयोजन के दौरान कुछ घटनाएं सामने आ सकती हैं, लेकिन इससे पूरी व्यवस्था पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और सरकार सुरक्षित व सुचारु यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी चारधाम यात्रा सफलतापूर्वक जारी रहेगी|मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भागीदारी देखने को मिल रही है और सरकार बेहतर व्यवस्थाओं के साथ यात्रा संचालन को लगातार मजबूत कर रही है।

बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री