साइबर ठगी का पैसा अब सीधे खाते में, STF ने शुरू किया MRM मॉड्यूल

देहरादून – STF के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि साइबर अपराध में ठगी गई छोटी रकम अब पीड़ितों को सीधे वापस मिल सकेगी। इसके लिए गृह मंत्रालय का Money Restoration Module यानी MRM शुरू किया गया है। अगर किसी बैंक खाते में 50 हजार रुपये से कम रकम होल्ड है तो पीड़ित खुद क्लेम कर सकता है। इसके लिए http://mrm.ncrp.gov.in या http://mha.gov.in पर लॉगिन कर रिफंड पर क्लिक करना होगा। पैन कार्ड की कॉपी अपलोड करते ही मेल सीधे बैंक को फॉरवर्ड हो जाएगी। जांच के बाद रकम खाते में आ जाएगी। अजय सिंह ने कहा कि 1930 हेल्पलाइन पर समय पर शिकायत करने से रकम होल्ड हो जाती है। मई में उत्तराखंड STF ने 2 करोड़ से ज्यादा की रकम होल्ड कराई। अब तक 4 लोगों को MRM से रिफंड मिल चुका है। 50 हजार से ज्यादा रकम के लिए FIR और कोर्ट ऑर्डर जरूरी होगा।