उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

देहरादून

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्रदेश में चल रही SIR की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और सही तरीके से होनी चाहिए ताकि केवल पात्र लोगों के नाम ही वोटर लिस्ट में शामिल हों। उन्होंने आगे यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में घुसपैठ करने वाले, संदिग्ध परिस्थितियों में रहने वाले और जिन लोगों का प्रदेश से कोई लेना-देना नहीं है, उनके साथ-साथ जो लोग अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनके नाम भी मतदाता सूची से हटाए जाएंगे, जिससे इस पूरी प्रक्रिया का शुद्धिकरण हो सके और आने वाले समय में एक सही और सटीक आंकड़ा सामने निकल कर आए।