आगामी 4 व 5 जून को दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस पार्टी के युवराज देवभूमि उत्तराखंड आ रहे है, चुनावी वर्ष होने के कारण राहुल गांधी के इस दौरे को कांग्रेस मील का पत्थर मान रही है।

देहरादून

 

आगामी 4 व 5 जून को दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस पार्टी के युवराज देवभूमि उत्तराखंड आ रहे है, चुनावी वर्ष होने के कारण राहुल गांधी के इस दौरे को कांग्रेस मील का पत्थर मान रही है। लेकिन दूसरी ओर भाजपा ने राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि छह साल से कांग्रेस का संगठन तक नहीं बना, 2020 के बाद चार अध्यक्ष और चार प्रभारी बदल गए, पर कार्यकारिणी नहीं बनी वही जिस पार्टी में अध्यक्ष बदलने के लिए षड्यंत्र और 25 लाख की रिश्वत की बात हो, वहां राहुल गांधी भी कुछ नहीं कर पाएंगे। जोशी ने कहा कि कांग्रेस में सिरफुटौवल है साथ ही कोई किसी को नेता मानने को तैयार नहीं। कभी चतुर्भुज नेतृत्व, कभी पंचमुखी रुद्राक्ष कहते हैं, पर सब बिखरे हुए हैं। प्रभारी को चौथा साल है, लेकिन नगर पालिका, जिला पंचायत चुनाव में वो कहीं नहीं दिखीं। छत्तीसगढ़ और हरियाणा नहीं संभाल पाए, अब उत्तराखंड की नैया पार लगाने आए हैं। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बिना सेना के सेनापति कुछ नहीं कर सकता और राहुल गांधी केवल पर्यटक बनकर आएंगे, घूमकर चले जाएंगे, वही कांग्रेस की हार तय है, चाहे सोनिया गांधी को भी बुला लें।