उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का आज सुबह लगभग 11 बजे निजी अस्पताल में निधन हो गया।

देहरादून

 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का आज सुबह लगभग 11 बजे निजी अस्पताल में निधन हो गया, उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने दी, उनके निधन बाद परिवार ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश भर में शोक की लहर है, वहीं राजधानी देहरादून के बसंत विहार आवास में नेताओं और उनके परिचितों का आना भी शुरू हो गया, आज सभी उनके कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं ।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से बीमार थे जो आज सुबह 11 बजे उनका स्वर्गवास हो गया उन्होंने कहा कि पिता से बहुत कुछ सीखने को मिला है।