देहरादून
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि ईरान-अमेरिका-इजराइल संघर्ष के कारण पूरे विश्व में ऊर्जा और ईंधन का संकट गहराता दिख रहा है, भारत अपनी जरूरत का 85% ईंधन और 60-70% उर्वरक आयात करता है। ऐसे में सप्लाई चेन में संभावित बाधा से निपटने के लिए प्रधानमंत्री ने जनता से सावधानी बरतने का आह्वान किया है। नरेश बंसल ने कहा कि पीएम ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट और इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल, सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाने और खाने के तेल का उपयोग 10% तक कम करने की अपील की है। साथ ही बढ़ती वैश्विक कीमतों और विदेशी मुद्रा भंडार पर असर को देखते हुए एक साल तक सोना न खरीदने का आग्रह भी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सभी सावधानीपूर्ण कदम हैं और जनता ने खुले दिल से इसका समर्थन किया है। लोग इसे अपने व्यवहार में भी ला रहे हैं। जब-जब देश पर संकट आया है, जनता ने नेतृत्व के आह्वान पर हमेशा सहयोग दिया है।