हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पर गिरा विशालकाय पेड़

हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पर गिरा विशालकाय पेड़, दून-ऋषिकेश रेल मार्ग पर आवाजाही प्रभावित।

मनसा देवी पहाड़ी के नीचे रेलवे सुरंग के पास पेड़ गिरने से ट्रैक पूरी तरह बाधित, हाइटेंशन लाइन भी चपेट में आई।

पेड़ गिरने के कारण कई ट्रेनों के प्रभावित होने की सूचना, रेलवे की टीमें मौके पर पहुंचीं।

ट्रैक से पेड़ और मलबा हटाने का काम तेजी से जारी, हाइटेंशन लाइन को भी दुरुस्त करने में जुटे कर्मचारी।

रेल यातायात जल्द बहाल करने के लिए रेलवे की ओर से युद्धस्तर पर राहत एवं बहाली का काम किया जा रहा है।