उत्तराखंड में इस सप्ताह गर्मी लोगों को जमकर परेशान कर सकती है। मौसम विज्ञान center के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

देहरादून

उत्तराखंड में इस सप्ताह गर्मी लोगों को जमकर परेशान कर सकती है। मौसम विज्ञान center के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। खासतौर पर मैदानी इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिलेगा। हालांकि पहाड़ी जिलों — उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 20 तारीख के बाद अगले दो से तीन दिनों तक हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं, जिससे वहां मौसम में थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं बढ़ती गर्मी के चलते जंगलों में आग लगने की घटनाओं को लेकर भी यह सप्ताह काफी संवेदनशील माना जा रहा है। प्रशासन और वन विभाग को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।