देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजभवन पहुंचकर राज्यपाल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। दोनों के बीच लोक भवन में मुलाकात हुई।
बैठक के दौरान राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं, सरकार की प्राथमिकताओं और प्रदेश से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश हित से जुड़े कई अहम विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच हुई इस मुलाकात को राज्य के विकास और प्रशासनिक समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।