देहरादून
उत्तराखंड पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार बड़े स्तर पर जारी है। अभियान की समीक्षा करते हुए डीजीपी दीपम सेठ ने अधिकारियों को अपराध और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस मुख्यालय के अनुसार अब तक “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 1400 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं राज्यभर में 40 हजार से अधिक लोगों का सत्यापन किया गया है।
अभियान के दौरान 15 हजार से ज्यादा वाहनों के चालान किए गए, जबकि करीब 2000 वाहन सीज किए गए हैं। ड्रंक एंड ड्राइव अभियान में भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 900 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया।
चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए साइबर ठगी पर भी पुलिस की नजर है। यात्रा से जुड़े करीब 200 फर्जी लिंक ब्लॉक किए गए हैं।
डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के जरिए अपराधियों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी