युद्ध और वैश्विक परिस्थितियों के चलते पैदा हुए पेट्रोलियम संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से संयम और सहयोग की अपील की है।

देहरादून

 

युद्ध और वैश्विक परिस्थितियों के चलते पैदा हुए पेट्रोलियम संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से संयम और सहयोग की अपील की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देशवासियों को पेट्रोल-डीजल, खाद और सोने जैसी चीजों की गैरजरूरी खपत कम करनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि जिस तरह कोविड काल में देशवासियों ने मिलकर चुनौतियों का सामना किया था, उसी तरह अब भी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है। उन्होंने सुझाव दिया कि लोग निजी वाहनों की बजाय मेट्रो और कार पूलिंग का ज्यादा इस्तेमाल करें तथा एक साल तक गैरजरूरी सोने की खरीद से बचने का संकल्प लें। प्रधानमंत्री के इस आव्हन को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनाया जिसके तहत आज मंत्री अपनी बड़ी गाड़ी न लेकर सड़क पर स्कूटी लेकर उतरे उन्होंने कहा कि हमे देश हित मे कार्य करना चाहिए और प्रधानमंत्री की इस अपील को हर नागरिक को अपनाना चाहिए आज मैंने भी यह कदम उठाया और बड़ी गाड़ी से न चलकर मैं खुद स्कूटी का प्रयोग कर रहा हूं युद्ध ना रुकने के कारण वैश्विक संकट बढ़ने वाला है तो हमारा एक छोटा सा कदम देश के हित मे होना चाहिए और मेरी जनता से भी अपील है की वो भी देश हित मे कार्य करे और अपना सहयोग दे ।