प्रदेश में महिला भागीदारी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा ने महिला उम्मीदवारों को लेकर अपने रिकॉर्ड को मजबूत बताते हुए कांग्रेस के दावों पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि उसने समय-समय पर महिलाओं को टिकट देने के साथ-साथ उन्हें जीत दिलाने में भी बेहतर प्रदर्शन किया है।प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा ने अलग-अलग समय में करीब 35 टिकट महिलाओं को दिए हैं और पार्टी की महिला उम्मीदवारों की जीत संख्या भी अधिक रही है। उन्होंने दावा किया कि संगठन में लगातार महिला नेतृत्व उभर रहा है और भविष्य में उनकी भागीदारी और बढ़ेगी,भाजपा ने यह भी साफ किया कि पार्टी के भीतर महिला सशक्तिकरण को लेकर गंभीरता से काम किया जाता है, जबकि कांग्रेस के आंकड़ों को लेकर सवाल उठाए गए हैं।