उत्तराखंड में भाजपा के प्रस्तावित बड़े संगठनात्मक कार्यक्रम को फिलहाल टाल दिया गया है, लेकिन पार्टी इसे आगामी चुनावों की रणनीति से जोड़कर देख रही है। संगठन के स्तर पर लगातार बैठकों और समन्वय को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी गई है, ताकि जमीनी स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाई जा सके।प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने जानकारी दी कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रस्तावित दौरा फिलहाल स्थगित किया गया है और नई तारीख अभी तय नहीं हुई है।
हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि जब भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा होगा, उसमें चुनावी तैयारियों के साथ-साथ संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर रहेगा।उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व की ओर से सभी प्रदेशों को नियमित अंतराल पर कार्यकारिणी बैठकों के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड दौरे के दौरान प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ स्तर तक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा विधायक और मंत्रियों के साथ भी अलग से चर्चा होगी, ताकि चुनावी रणनीति को और धार दी जा सके।