देहरादून विधानसभा में आयोजित एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण और नारी सशक्तिकरण को लेकर व्यापक चर्चा देखने को मिल रही है।

देहरादून

 

देहरादून विधानसभा में आयोजित एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण और नारी सशक्तिकरण को लेकर व्यापक चर्चा देखने को मिल रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही इस महत्वपूर्ण विषय पर अपने-अपने विचार रख रहे हैं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंण्डूरी ने कहा कि इस विशेष सत्र में नारी सम्मान और लोकतंत्र में उनके अधिकारों पर चर्चा हो रही है। उन्होंने बताया कि नेता सदन द्वारा चर्चा की शुरुआत की गई, जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने भी अपने विचार रखे।उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सदस्य इस विषय पर सकारात्मक सुझाव देंगे और इस दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता तय किया जाएगा, ताकि महिलाओं को अधिक अवसर मिल सकें और लोकसभा व विधानसभा में उनका प्रतिनिधित्व बढ़े।