देहरादून
उत्तराखंड में आज विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी महिलाओं के साथ विधानसभा पहुंची। जहां उन्होंने विधानसभा की कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सुना। उन्होंने मुख्यमंत्री को विशेष सत्र के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारी केंद्र की सरकार ने नारी के सम्मान में सदन में आरक्षण का बिल लाया, लेकिन विपक्षी उसके खिलाफ नजर आए और यह विशेष सत्र भी नारी के सम्मान को लेकर लाया गया है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की महिलाएं विपक्ष को सबक जरूर सिखाएंगी।