देहरादून
देहरादून विधानसभा में महिला आरक्षण को लेकर चल रही चर्चा के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। सत्ता पक्ष की ओर से इस मुद्दे को नारी सम्मान और सशक्तिकरण से जोड़ते हुए विपक्ष पर निशाना साधा जा रहा है।बीजेपी विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि नारी शक्ति देश की संस्कृति और सनातन परंपरा की पहचान रही है और उसी के बल पर समाज का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार महिलाओं को सम्मान और भागीदारी देने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लेकर आई है, जिसका वह स्वागत करते हैं।
उन्होंने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि मातृ शक्ति के सम्मान से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर विपक्ष ने सहयोग नहीं किया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।