देहरादून
संसद में नारी शक्ति वंदन बिल विपक्ष के विरोध से पास नहीं हुआ जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी सभी प्रदेशों में विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है, तो वही उत्तराखंड में मंगलवार को इस बिल को लेकर विशेष सत्र का आयोजन किया गया है तो वहीं विपक्ष इस सत्र पर सवाल खड़े कर रहा है विपक्ष का कहना है की सरकार की मंशा नहीं है यह बिल पास हो इसलिए सरकार बेफिजूल का दिखावा कर रही है विपक्ष का कहना है की सरकार की अगर मंशा साफ होती तो वह पहले से ही इस बिल को लेकर गंभीर होती उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्या केस में क्या हुआ यह सभी को पता है तो भारतीय जनता पार्टी किस महिला आरक्षण की बात कर रही है।