सुप्रिया श्रीनेत विवाद पर बीजेपी का हमला

देहरादून –देहरादून में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से कथित अभद्र व्यवहार का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ रहा है। इस मुद्दे पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता कुँवर जपेन्द्र ने कहा कि अगर सुप्रिया श्रीनेत उत्तराखंड की मीडिया का सम्मान नहीं कर सकतीं, तो उन्हें अपमान करने का भी कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस पर नेतृत्व की कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद अन्य नेताओं की चुप्पी भी सवाल खड़े करती है। बीजेपी ने इसे उत्तराखंड की जनता के विश्वास से जोड़ते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।