पेयजल कनेक्शन पर रोक, पुराने टैरिफ ही लागू

देहरादून —उत्तराखंड में बढ़ते पेयजल संकट को देखते हुए जल संस्थान ने अहम फैसला लिया है। जिन क्षेत्रों में पहले से ही पानी की कमी बनी हुई है, वहां नए पेयजल कनेक्शन देने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

विभाग का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य मौजूदा उपभोक्ताओं को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करना है, ताकि संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।वहीं, पानी के दाम बढ़ने की चर्चाओं को लेकर भी स्थिति साफ की गई है।

जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक इं. डीके सिंह के अनुसार, फिलहाल किसी भी प्रकार की टैरिफ बढ़ोतरी नहीं की गई है और पुराने दर ही लागू हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत बरकरार रहेगी।