देहरादून : चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि पूरे यात्रा मार्ग को 10-10 किलोमीटर के सेक्टर्स में बांटा गया है। हर सेक्टर में पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल, वायरलेस सेट और फर्स्ट-एड किट के साथ तैनात रहेंगे। कंट्रोल रूम से इनकी 24 घंटे रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।
यात्रियों की सुविधा के लिए कई हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, जिनमें हेलीकॉप्टर बुकिंग और शिकायतों के समाधान के लिए एक विशेष स्टेकहोल्डर डेस्क भी शामिल है। पार्किंग और हॉल्टिंग एरिया की भी लगातार निगरानी की जा रही है।
आईजी ने बताया कि किसी भी आपदा या मार्ग बाधित होने की स्थिति में जिला, चारधाम और राज्य आपदा कंट्रोल रूम मिलकर काम करेंगे। ऐसे समय में उस क्षेत्र के मोबाइल नेटवर्क के जरिए यात्रियों को तुरंत SMS अलर्ट भेजा जाएगा। इससे यात्री अपनी यात्रा को समय रहते प्लान कर सकेंगे और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें सुरक्षित हॉल्टिंग एरिया तक पहुंचाएंगे।
बाइट: राजीव स्वरूप , आईजी गढ़वाल