देहरादून
मधुमक्खी पालन को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समीक्षा बैठक के बाद कहा कि राज्य सरकार मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि करीब 3320 टन उत्पादन के साथ उत्तराखंड देश में आठवें स्थान पर है। सरकार किसानों को बॉक्स खरीदने पर सब्सिडी दे रही है और 10 हजार से अधिक किसान इससे जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के शहद की गुणवत्ता बेहतर है, जिसकी देश-विदेश में मांग है। साथ ही किसानों से जुड़े प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी आय बढ़ाने में भागीदारी करें।