देहरादून
बीजेपी के प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इस अवसर पर बीजेपी के महिला प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ महिला मोर्चे की कई महिलाएं उपस्थित रही। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावतभारद्वाज ने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आज महिलाओं का प्रतिनिधित्व हर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा है तो इस अधिनियम के लागू होने से सत्ता में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
संसद ने सितंबर 2023 में, सर्वसम्मति से नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया था।
यह विधेयक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण प्रदान करेगा।16 अप्रैल से संसद में इस पर विशेष चर्चा होगी, जिसका उद्देश्य 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिला आरक्षण सुनिश्चित करना है।