देहरादून के DAV कॉलेज में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पर स्टेज से गाली-गलौज करने का आरोप 

देहरादून

 

देहरादून के DAV कॉलेज में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पर स्टेज से गाली-गलौज करने का आरोप ।

देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज से एक बड़ी खबर है। यहां छात्रसंघ सप्ताह के समापन समारोह में बुलाए गए हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पर स्टेज से गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली डालनवाला क्षेत्र का ये मामला है। कॉलेज में छात्रसंघ सप्ताह मनाया जा रहा था। समापन के मौके पर हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा को बुलाया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान मासूम शर्मा ने मंच से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हंगामा मच गया। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि डालनवाला पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं। वीडियो फुटेज खंगाली जा रही है और आयोजकों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी सार्वजनिक मंच से अभद्रता की इजाजत नहीं है। छात्रसंघ सप्ताह के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए और उनके साथ विधायक उमेश शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी के जाने के बाद गायक मासूम शर्मा पर इस तरह की आरोप लगे हैं।