देहरादून
लोकभवन में आज होली का पर्व बड़े धूम धाम के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह करीब साढ़े दस बजे लोकभवन पहुंचे , जहां उन्होंने राज्यपाल रि लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वही राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली के पर्व को लेकर राज्यपाल ने प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि होली के इस पवित्र त्यौहार में रंग गुलाल प्रदेश वासियों के जीवन में भी सुख और समृद्धि लाए। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही कहां की होली का त्योहार हम आने वाले वर्ष में अपने प्रदेश और राष्ट्र के लिए कार्य करें इसकी होली का पर्व प्रेरणा देता है।