देहरादून
जन जन की सरकार अभियान की अवधि हुई पूरी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने बताई बड़ी उपलब्धि।
प्रदेश में अब तक चल रहे मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 45 दिनों के लिए “जन जन की सरकार – जन जन के द्वार” अभियान का अभूतपूर्व सफलता के साथ विराम हो चुका है, इस संदर्भ में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने बताया कि यह अभियान सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि रहा है_____उन्होने बताया कि प्रदेश के 13 जनपदो में 600 से ज्यादा शिविरों के माध्यम से 7 लाख से अधिक लोगों द्वारा अभियान का लाभ लिया गया_____प्रदेश प्रवक्ता ने बताया की इस अभियान से प्रदेश की जनता भी खुश है और लगातार मुख्यमंत्री धामी का भी जनता से गहरा जुड़ाव होता जा रहा है_____उन्होने कहा की न केवल अभियान बल्कि सीएम हेल्पलाइन नम्बर व अनेको बार जनता के बीच भ्रमण करके मुख्यमंत्री धामी ने जनता के विश्वास बनाया है, और जनता का आशीर्वाद भी भाजपा सरकार को मिल रहा है।