भाजपा प्रदेश महामंत्री ने किया आगामी 2027 चुनावों में जीत का दावा ।

देहरादून

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने किया आगामी 2027 चुनावों में जीत का दावा । प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनितिक दलो का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरु हो चुका है, जहाँ एक ओर सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस अपने दावे पेश कर प्रदेश में सत्ता को पाने की जद्दोजहद कर रही है वही भारतीय जनता पार्टी भी आगामी चुनावों में विजय होने के लिए अपना पूरा विश्वास जताते हुए नज़र आ रही है______इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार का भी कहना है कि प्रदेश की जनता लम्बे समय तक टिकी रहने वाली स्थाई सरकार व अच्छी योजनाओं का शिलान्यास करने वाली सरकार को अपनाना चाहती है_____प्रदेश महामंत्री ने बताया कि प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को अब तक जनता के लिए तमाम नीतियों और लाभकारी योजनाओं को देखते हुए चुना गया है और जनता का विश्वास जीतने में भी भारतीय जनता पार्टी विजय हुई है______ प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कस्ते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं का आपस में समन्वय नही है साथ ही कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दा भी नही है______उन्होने कहा कि लगातार हर चुनावों में भाजपा की जीत होती आई है जिसके चलते आगामी 2027 के चुनावों में भी पुनः विजय ध्वज भाजापा लहराएगी।