प्रदेश में कुमाऊं के हल्द्वानी में भाजपा का आज प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन ।

देहरादून

 

प्रदेश में कुमाऊं के हल्द्वानी में भाजपा का आज प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन । हालही में वाराणसी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत उत्तर-पूर्व जोन की कार्यशाला के आयोजन से प्रशिक्षित होकर लौटे प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के दर्जाधारी राज्यमंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रशिक्षण की अहम भूमिका रहती है_____उन्होने बताया कि संगठन में विभिन्न स्तर पर कार्य करने आये कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन किया जाता है, और इस बार उत्तराखण्ड, बिहार और उत्तरप्रदेश के 1000 से अधिक पदाधिकारियों द्वारा कार्यशाला में प्रतिभाग किया गया______राज्यमंत्री ने बताया की इसी तर्ज पर आज प्रदेश में कुमाऊं के हल्द्वानी क्षेत्र में और आगामी 26 फरवरी को गढ़वाल क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा, और साथ ही मार्च के माह से प्रारम्भ कर 15 अप्रैल तक मंडल स्तर पर कार्यशाला के आयोजन किये जाएंगे।