भारतीय जनता पार्टी सरकार के चार वर्ष पूरे, प्रदेशभर में होंगी जनसभाएं।

देहरादून

 

भारतीय जनता पार्टी सरकार के चार वर्ष पूरे, प्रदेशभर में होंगी जनसभाएं।

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर संगठन ने प्रदेशभर में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। पार्टी अपनी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभाएं और जनसंपर्क अभियान चलाएगी।प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने चार साल सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।7 मार्च को हरिद्वार में और 22 मार्च को गढ़वाल मंडल में बड़ी सभाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें सरकार की उपलब्धियां जनता के सामने रखी जाएंगी।