देहरादून
विधानसभा अध्यक्ष ने ली सत्र से पूर्व अनुषांगिक व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बैठक।
उत्तराखण्ड राज्य की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के प्रथम सत्र के दृष्टिगत सुरक्षा एवं अनुषांगिक व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई_____बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी तथा विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, संचार एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी_______इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि सत्र के प्रारम्भ होने से पहले सिक्योरिटी बैठक की गई है और सत्र सुरक्षित तरीके से पूर्ण हो उसके लिए बैठक रखी गयी______उन्होने बताया कि हर प्रकार की व्यवस्था ठीक प्रकार से हो पाए इस सबके लिए बैठक की गई है_____इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी बतया कि 38 विधायकों के प्रश्न आए है और 563 प्रश्न अभी तक पहुंच चुके हैं।