देहरादून में वायरल वीडियो पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, लिखित शिकायत और साक्ष्य मिलने पर होगी जांच; अस्पताल से भी मांगी जा सकती है स्पष्टीकरण रिपोर्ट।

देहरादून

 

देहरादून में वायरल वीडियो पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, लिखित शिकायत और साक्ष्य मिलने पर होगी जांच; अस्पताल से भी मांगी जा सकती है स्पष्टीकरण रिपोर्ट।

देहरादून में एक कथित अस्पताल संबंधी वायरल वीडियो को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे इस वीडियो के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले की प्रारंभिक जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि अभी तक वीडियो में मरीज, अस्पताल या संबंधित चिकित्सक की स्पष्ट पहचान सामने नहीं आई है, जिसके चलते औपचारिक कार्रवाई के लिए ठोस आधार का इंतजार किया जा रहा है।

डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है और उन्होंने उसे देखा भी है, लेकिन उसमें यह स्पष्ट नहीं है कि मरीज कौन था, किस अस्पताल में भर्ती था या किस डॉक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि यदि वीडियो में दर्शाई गई स्थिति सत्य पाई जाती है तो यह गंभीर विषय होगा और ऐसा नहीं होना चाहिए।

सीएमओ ने स्पष्ट किया कि विभाग को यदि इस संबंध में किसी भी शिकायतकर्ता से लिखित शिकायत साक्ष्यों सहित प्राप्त होती है, तो विभागीय स्तर पर जांच कराई जाएगी। साथ ही यदि वीडियो या अन्य माध्यमों से संबंधित अस्पताल या चिकित्सक की पहचान स्पष्ट होती है, तो उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने संकेत दिया है कि तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर उचित कदम उठाए जा सकें।