देहरादून
देहरादून के हिमालय सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित किया जा रहा भारत रंग महोत्सव कार्यक्रम जो 12 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा। बताया जा रहा है कि यह महोत्सव भारतीय रंगमंच सांस्कृतिक और कलात्मक अभिव्यक्ति को समर्पित एक भव्य आयोजन है जिसका उद्देश्य देशभर के विभिन्न नाट्य परंपराओं और प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस चार दिवसीय महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से युवा आएंगे जो अपनी कला की प्रस्तुति देंगे कार्यक्रम के दौरान नाटक संस्कृति परिस्थितियों संवाद सत्र एवं कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा सतपाल महाराज ने कहा युवा कलाकारों के लिए यह विशेष मंच होगा और साथ ही भारतीय संस्कृति एवं लोक कलाओं का प्रदर्शन भी किया जाएगा। हमारा उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं बल्कि समाज में कला और संस्कृति के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता को बढ़ावा देना है।