देहरादून
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता के एक वर्ष पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि।
उत्तराखंड सरकार द्वारा लागू की गई समान नागरिक संहिता (UCC) को एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। इस अवसर को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 27 जनवरी का दिन उत्तराखंड के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद देश के संविधान निर्माताओं ने अनुच्छेद 44 के माध्यम से समान नागरिक संहिता का जो सपना देखा था, उसे सबसे पहले देवभूमि उत्तराखंड ने साकार किया है। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि UCC का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा होना इस बात का प्रमाण है कि यह निर्णय समाज के हित में है। उन्होंने समान नागरिक संहिता की तुलना गंगोत्री से करते हुए कहा कि जैसे मां गंगा उत्तराखंड से निकलकर पूरे देश को जीवन देती है, वैसे ही UCC आने वाले समय में पूरे देश को दिशा और लाभ देने का काम करेगी।