देहरादून में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

देहरादून

 

देहरादून में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों को मुख्यमंत्री ने अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ भी दिलाई।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, देश के वीर बलिदानियों और सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान के कारण ही देश का गणतंत्र मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए ईमानदारी, परिश्रम और समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बाबा केदारनाथ धाम से दिए गए संदेश के अनुरूप 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है।