गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) चारधाम यात्रा में अहम भूमिका निभाता है।

देहरादून

 

गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) चारधाम यात्रा में अहम भूमिका निभाता है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए निगम लगातार प्रयासरत है। पिछले साल कई गेस्ट हाउसों में मरम्मत का कार्य कराया गया था। इस बार भी बचे हुए गेस्ट हाउसों और आपदा से प्रभावित स्थानों की मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

GMVN के प्रबंध निदेशक विशाल विशाल ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम को निर्देश दिए हैं कि जिन गेस्ट हाउसों की मरम्मत बाकी है या पिछली आपदाओं से क्षति हुई है, उनके तत्काल प्रस्ताव तैयार किए जाएं। ताकि निर्धारित समय से पहले सभी आवश्यक सुधार पूरे हो सकें और यात्रा शुरू होने से पहले सब कुछ व्यवस्थित हो जाए। हाल ही में गढ़वाल आयुक्त महोदय ने भी इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक ली थी। बैठक में आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चारधाम मार्ग पर तैनात होने वाले स्टाफ की व्यवस्था के साथ-साथ सभी गेस्ट हाउस और रेस्ट हाउसों की मरम्मत व सुधार का काम समय पर पूरा किया जाए। इसके जवाब में GMVN की पूरी टीम बड़ी तत्परता और जिम्मेदारी से इस कार्य में जुटी हुई है। निगम का लक्ष्य है कि इस साल की चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा और सुरक्षित ठहरने की व्यवस्था मिल सके।