26 जनवरी को पूरे देश के साथ देहरादून में भी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पूरे उत्साह और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया जाएगा।

देहरादून

 

 

26 जनवरी को पूरे देश के साथ देहरादून में भी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पूरे उत्साह और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया जाएगा। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस अवसर पर परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रगौरव से जुड़े आयोजन होंगे, जिनमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता देखने को मिलेगी।

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस पर माननीय राज्यपाल परेड की सलामी लेंगे। उन्होंने कहा कि यह अवसर देश और राज्य की सैन्य शक्ति, आधारभूत ढांचे और आर्थिक प्रगति जैसी उपलब्धियों को जनमानस तक पहुंचाने का है। साथ ही वेलफेयर स्टेट के संकल्प के तहत भविष्य के विकास रोडमैप को आगे बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा। जनपद के सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और मनोबल के साथ अपनी ड्यूटी निभाएंगे।