देहरादून
प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इन दिनों “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान” सुचारु रुप से चल रहा हैं, इस अभियान के जरिए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्रदेश की जनता को प्राप्त हो रहा है____वही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुँवर जपेंद्र सिंह ने भी इस अभियान की सरहाना करते हुए बताया कि उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार इस प्रकार की योजना को मुख्यमंत्री द्वारा बनाया गया है, जिसका विचार अब तक किसी भी राजनैतिक दल द्वारा नही किया गया था, केवल भाजपा सरकार में ही यह सम्भव हो पाया है___कुँवर ने बताया की अब तक एक लाख पैतीस हज़ार से ज्यादा लोगो को इसका लाभ मिला है, प्रदेश के 13 जिलों में 200 से ज्यादा शिविर लगाए गये जा चुके है, साथ ही आने वाले समय में भी यह अभियान इसी प्रकार से सुचारु रहेगा, निसंदेह प्रदेश की जनता को इस योजना लाभ भी मिल रहा है और जनता इस अभियान की प्रसंशा भी कर रही है।