देहरादून
बीते 31 दिसंबर 2025 की रात को देहरादून के भंडारी बाग निवासी दीपक कुमार पर टीएचडीसी टिहरी से रात्रि अपने चारपहिया वाहन से वापिस लौटते हुए थानो रोड से पहले जंगल में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हॉकी डंडो से हमला कर गाडी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, जिसके बाद प्राथी द्वारा थाना रायपुर में तहरीर दी गयी थी___मामले की जांच के बाद एस एस पी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि अज्ञात युवकों द्वारा गाडी को रोकने के प्रयास के विफल होने पर उनके द्वारा गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया था____ एस एस पी ने बताया की मामले के अनावरण के बाद सात लोगो को गिरफ्तार किया गया है जिसमे तीन नाबालिक है, साथ ही पूछताछ के बाद युवाओं ने बताया की सुनसान जगहों पर लोगो को भयभीत करने व पैसो के लालच में इस कृत को अंजाम दिया गया____ एस एस पी ने बताया कि सभी आरोपी किशोरावस्था के है,जिनसे कुछ लाठी डंडों, खुखरी के साथ एक पिस्तौल भी बरामद की गयी है जो नकली है, वही एक बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है व घटना के बाद दो व्यक्तियों के नाम और निकल कर आ रहे है जिनकी तलाश जारी है, एस एस पी ने कहा की शीघ्र ही उनको भी गिरफ्त में ले लिया जायेगा।