चमोली जनपद के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टीएचडीसी परियोजना के दौरान हुए लोकोट्रेन हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गहरा दुख प्रकट किया है।

देहरादून

 

चमोली जनपद के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टीएचडीसी परियोजना के दौरान हुए लोकोट्रेन हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि इस मामले पर चमोली के जिलाधिकारी और एस.पी से बात कर घायलों के समुचित उपचार के निर्देश पर दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि गनीमत रही की हादसे में किसी की मौत नहीं हुई लेकिन 50 से 60 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें समुचित उपचार दिया जा रहा है और सभी घायलों को जरूरत के मुताबिक हर प्रकार की सहायता दी जाएगी।