देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा की गई घोषणाओ में बड़ी लापरवाही राजधानी देहरादून में नज़र आई हैँ. जिसके बाद जिलाधिकारी देहरादून सविन बसंल ने कलेक्टरेट में मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागवार समीक्षा बैठक की हैँ । बैठक में डीएम ने सभी विभागों द्वारा घोषणाओं पर की गई प्रगति की जानकारी ली और लंबित मामलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं प्राथमिकता वाले कार्य हैं, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागवार प्रस्तुतियों पर धीमी गति से चल रहे कार्यों पर नाराज़गी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए हैँ.