CM धामी ने वन्यजीवों और मानव संघर्ष पर जताई चिंता

देहरादून-हाल ही के दिनों में लगातार हो रहे वन्य जीवों के हमलों को लेकर सरकार चिंतित दिखाई दे रही है…..सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि जंगली जानवरों के हमले से काफी दुखद घटनाएं सामने आई हैं, जिसको लेकर सरकार लगातार प्रयास कर रही है…..

 

उन्होंने कहा कि वन मंत्री और वह खुद लगातार विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं….. अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जा रहा है….सीएम धामी ने कहा कि देश,काल और परिस्थिति के हिसाब से जो भी बेहतर से बेहतर सुविधा सरकार से बन पड़ेगी,

सरकार उनको करने के लिए आगे आएगी…. उन्होंने कहा कि वन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं और जो लोग वन्यजीवों के हमलों से घायल हुए हैं, उनके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठा रही है और हम इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं……